फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   अपहृत महक का शव यूपी में गंगनहर से बरामद

अपहृत महक का शव यूपी में गंगनहर से बरामद

Thu, 10 Jan 2019 11:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
अपहृत महक का शव यूपी में गंगनहर से बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, मंगलौर
विज्ञापन

महिला से निकाह करने के लिए उसके दोनों बच्चों को चाकलेट में नींद की गोली खिलाकर गंगनहर में फेंककर मार डालने की प्रेमी की स्वीकारोक्ति आखिरकार सही निकली। बृहस्पतिवार को बालिका का शव पुलिस ने मुजफ्फरनगर में गंगनहर से ही बरामद कर लिया। अब मामले में पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज करने जा रही है। पुलिस के अनुसार, बच्ची महक के मामा ने शव की शिनाख्त कर ली है जबकि उसके भाई अर्श का अभी पता नहीं चला है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
मूल रूप से मुजफ्फरनगर के थाना ननौता और हाल निवासी मंगलौर के मोहल्ला टोली निवासी हिना पत्नी आरिफ ने बीती दो जनवरी को अपनी बेटी महक (6) और बेटे अर्श उर्फ चांद (4) के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने बच्चों की तलाश के लिए महिला के पति, रिश्तेदारों और मोहल्ले के लोगों से पूछताछ की थी। इसी दौरान पुलिस को पता चला था कि ग्राम बुक्कनपुर निवासी ताविस का महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। एक जनवरी की शाम ताविस अपने दोस्त बुक्कनपर निवासी आजम के साथ महिला के घर आया था। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वे बच्चों को ले गए थे, लेकिन फिर घर छोड़ गए थे। हिना की बहन आरजू ने भी यही बात दोहराई। पुलिस ने आरजू से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बताया था कि ताविस और आजम बच्चों को ले गए थे। इसके बाद बच्चे घर नहीं लौटे।
विज्ञापन

पुलिस ने ताविस और आजम को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की तो ताविस ने बताया था कि वह हिना से शादी करना चाहता था, लेकिन बच्चे नहीं रखना चाहता था। शादी में आड़े आने पर वह दोनों बच्चों को चाकलेट देने के बहाने घर से ले गया और चाकलेट के साथ दोनों को नींद की गोली खिला दी थी। इससे दोनों बेहोश हो गए थे। इसके बाद वह कार से आजम के साथ दोनों को पुरकाजी के पास कम्हेड़ा वाले पुल पर लेकर पहुंचा और उन्हें गंगनहर में फेंक दिया था। पुलिस ने ताविस और आजम के साथ बच्चों के अपहरण की साजिश में शामिल आरजू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया था। पुलिस तभी से बच्चों से की तलाश कर रही थी। कोतवाली प्रभारी गिरीश चंद शर्मा ने बताया कि अर्श की तलाश जारी है। मामले में अब हत्या का केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed