{"_id":"5ae21c8e4f1c1b9e098b6bf7","slug":"81524767886-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रहस्यमय ढंग से आग लगी, आठ बीघा फसल राख 16-51-05","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रहस्यमय ढंग से आग लगी, आठ बीघा फसल राख 16-51-05
Updated Fri, 27 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्सर। भुरनी खतीरपुर गांव के जंगल मे खड़ी आठ बीघा गेहूं की फसल में रहस्यमय ढंग से आग लग गई। खेत स्वामी ने अपने बेटे पर ही आग लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। आग से किसान का लगभग पचास हजार का नुकसान हुआ है।
भुरनीखतीरपुर गांव निवासी चरण सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी कुछ भूमि गांव के ही शिवकुमार को बटाई पर दे रखी है। दो दिन पहले शिवकुमार ने गेहूं की फसल की कटाई कर थ्रेसिंग के लिए खेत में इकट्ठा किया हुआ था। आरोप है कि इसी बीच उक्त किसान की पहली पत्नी का बेटा खेत में चला गया तथा उसने शिवकुमार को गेहूं की थ्रेसिंग के लिए मना किया, इस पर शिवकुमार ने कहा कि वह इस बाबत अपने पिता चरण से बात कर ले। बताया जाता है कि इसके बाद शिवकुमार थ्रेसिंग करने के लिए मशीन वाले के पास चला गया। आरोप है कि शिवकुमार के जाने के बाद उक्त युवक ने गेहूं की फसल में आग लगा दी। आग देख खेतों में मौजूद अनेक किसान मौके पर आ गए। उन्होंने सीमित संसाधनों से घटों मशक्कत कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक आग से उसकी आठ बीघा फसल जलकर राख हो चुकी थी। चरण सिंह ने अपने बेटे पर आग लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। उधर कोतवाल अमरचंद शर्मा का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
आग से किसानों की 30 बीघा फसल खाक
चुड़ियाला। ग्राम फकरेड़ी में तारों के आपस में टकराने से निकली चिंगारी से किसानों की 30 बीघा गेहूं की फसल जल गई। सूचना पर पहुंची फायरब्रिगेड की गाड़ी ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
भगवानपुर क्षेत्र के फकरेड़ी गांव में बृहस्पतिवार को बिजली के ढीले तार आपस में टकरा गए। तारों से निकली चिंगारी से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। ग्रामीणों ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर भगवानपुर फायर स्टेशन की एक दमकल मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से ग्रामीण धर्म सिंह की पांच, सुमन की छह, राकेश कुमार की पांच, प्रेम सिंह की पांच और धर्मपाल की नौ बीघा गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की है। ब्यूरो