{"_id":"5a9aef5e4f1c1b0d658b54f8","slug":"81520103262-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली के दौरान करौंदी गांव में सांप्रदायिक तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होली के दौरान करौंदी गांव में सांप्रदायिक तनाव
Updated Sun, 04 Mar 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवानपुर। होली पर करौंदी गांव में डीजे की आवाज कम कराने को लेकर दो समुदायों के बीच पहले लाठी-डंडे चले फिर पथराव हो गया। इसमें 10 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। इसी दौरान गांव के दूसरे छोर पर भी दो पक्षों में हुई झड़पों में कई लोग चोटिल हो गए और एक बाइक को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। साथ ही छह लोगों को नामजद करते हुए 20 अन्य लोगों के खिलाफ बलवे का मुकदमा दर्ज किया गया है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस और पीएसी तैनात की गई है।
शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे करौंदी गांव में कुछ युवक डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी बीच नमाज अता कर कुछ युवक उधर से गुजरे। उन्होंने डीजे की तेज आवाज पर आपत्ति जताई। इस पर दोनों समुदाय के लोगों में पहले कहासुनी और फिर मारपीट हो गई। दो समुदाय में झड़प की सूचना पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। दोनों समुदाय के लोग एक-दूसरे के सामने आकर खड़े हो गए। इस पर दोनों में लाठी-डंडे और पथराव शुरू हो गया। गांव में सुरक्षा की दृष्टि से पहले से तैनात पुलिसकर्मियों ने दोनों समुदाय के लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसी पर कोई फर्क नहीं पड़ा। सूचना पर थानाध्यक्ष राजीव चौहान, सीओ परीक्षित कुमार व एसपी देहात मणिकांत मिश्रा पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे और लाठियां फटकार उन्होंने भीड़ को तितर-बितर कर दिया। इसी बीच एसएसपी कृष्ण कुमार वीके भी गांव पहुंच गए। उन्होंने माहौल बिगाड़ने वालों के साथ सख्ती से निपटने के आदेश दिए। पुलिस गांव में गश्त कर ही रही थी तभी गांव के दूसरे छोर पर दो समुदायों के लोगों में झड़प होने की सूचना दी गई। इस दौरान गुस्साए लोगों ने एक युवक की बाइक को आग के हवाले कर दिया। आननफानन में पुलिस मौके पर पहुंची और हुड़दंगियों को लाठियां फटकार खदेड़ दिया। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि ग्रामीण मुकेश की तहरीर पर फरमान, ताहिर, मीर हसन, सलमान, आजम, फैजान को नामजद करते हुए 20 अन्य के खिलाफ बलवे का मुकदमा दर्ज कराया गया है। दूसरे पक्ष की ओर से अभी तहरीर नहीं आई है। पथराव और लाठी-डंडे में घायल हुए बाबू, राजन, सुशील, चीनू और सविता आदि को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से राजन और बाबू की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रैफर कर दिया गया है। गांव में भारी तादाद में पीएसी और पुलिस तैनात कर दी गई है। गांव का माहौल खराब करने के आरोप में कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।
अपनों से दहशत, सहमा है हर शख्स
भगवानपुर। होली के दिन शुक्रवार को करौंदी गांव में दो समुदायों में संघर्ष के बाद शनिवार को भी लोग सहमें नजर आए। कल-परसों तक सब कुछ सामान्य था सभी लोग अमनचैन से रह रहे थे, लेकिन अब अपनों से ही लोग नजरें चुराते नजर आए। दुकानें भी नहीं खुली। पुलिस गांव में डेरा डाले हुआ है। पुलिस अधिकारी भी गांव में माहौल सामान्य कराने के लिए जिम्मेदार लोगों के संपर्क में हैं। कुछ लोगों ने अपने बच्चे भी स्कूल और ट्यूशन नहीं भेजे। अन्य दिनों की तरह खेतों में जाने वाले लोग घरों में दुबके रहे। गांव और आसपास के इलाके से खुफिया विभाग के कर्मचारी जानकारी जुटाकर अधिकारियों तक पहुंचाते रहे। पुलिस बवाल में शामिल लोगों की पहचान कराई जा रही है। वहीं गांव से कई लोग अपनी रिश्तेदारी चले गए हैं। क्षेत्र में पुलिस का कड़ा पहरा होने से आसपास की फैक्ट्रियों में काम पर जाने वाली ज्यादातर महिलाएं और पुरुष भी काम पर नहीं गए। सड़कों के किनारे चाय और पान की ठेली लगाने वाले नजर नहीं आए। गलियों में घूम घूमकर सब्जियां बेचने वाले भी नजर नहीं आए। पुलिस गांव में दोनों समुदाय के जिम्मेदार लोगों के साथ संपर्क कर माहौल सामान्य करने के प्रयास में जुटे हुए हैं। ब्यूरो