फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   गवानपुर में ट्रांसपोर्टर के घर में डकैती

गवानपुर में ट्रांसपोर्टर के घर में डकैती

Fri, 15 Sep 2017 11:51 PM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
गवानपुर में ट्रांसपोर्टर के घर में डकैती
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रुड़की/चुड़ियाला। हथियारबंद बदमाशों ने पुलिस की चूलें हिलाकर रख दी हैं। पुलिस एक सप्ताह में हुई लूटपाट की वारदातों का खुलासा भी नहीं कर पाई थी कि शुक्रवार तड़के आठ नकाबपोश बदमाशों ने परिजनों को अलग-अलग कमरों में बंद कर भगवानपुर थाना क्षेत्र के खेलपुर निवासी ट्रांसपोर्टर के घर लूटपाट कर ली। एसपी देहात की अगुवाई में पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की, लेकिन बदमाश चकमा देकर फरार हो गए। परिजनों की तहरीर पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
खेलपुर निवासी अखलाक की न्यू इंडिया के नाम से ट्रांसपोर्ट एजेंसी है। ट्रांसपोर्टर अखलाक बृहस्पतिवार रात मां शकीला, पत्नी इसराना समेत बच्चों के साथ घर के भीतर सोया हुआ था। जबकि पिता इकबाल घर के बाहर आंगन में सोए हुए थे। रात दो बजे हथियारों से लैस बदमाशों के गिरोह ने बाहर सो रहे इकबाल को दबोच लिया। इकबाल की कनपटी पर पिस्टल लगाते हुए बदमाशों से दरवाजा खुलवाने को कहा। पिता ने बेटे अखलाक को आवाज लगाई तो पिता की आवाज सुनकर उसने दरवाजा खोल लिया। दरवाजा खुलते ही बदमाश घर में दाखिल हुए और परिजनों को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया। चीख पुकार मचने पर बदमाशों ने परिजनों की पिटाई कर दी। उसके बाद महिलाओं से जेवर और 35 हजार रुपये लूट लिए। परिजनों को दहशत में लाने के लिए बदमाशों ने बच्चों की कनपटी पर पिस्टल लगाते हुए मार डालने की धमकी दे डाली। लूटपाट के बाद बदमाशों ने परिजनों के हाथ-पैर बांध दिए और अलग-अलग कमरे में बंद कर फरार हो गए। आखिरकार अखलाक रोशनदान से जैसे-तैसे बाहर निकला और मुख्य दरवाजा खोला। शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना पर एसपी देहात मणिकांत मिश्रा, सीओ परीक्षित कुमार की अगुवाई में कई थानों की पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर ली, लेकिन हर बार की तरह फिर बदमाश घेराबंदी कर रही पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पीड़ित ट्रांसपोर्टर की तहरीर पर पुलिस वारदात में शामिल बदमाशों की धरपकड़ में जुट गई है। एसएसपी कृष्णकुमार वीके ने घटना की जानकारी ली है।
विज्ञापन

इनसेट
सिम, बैटरी निकालकर मोबाइल फेंका
बदमाशों ने पूरी होशियारी के साथ वारदात को अंजाम दिया। ट्रांसपोर्टर कहीं मोबाइल से पुलिस को सूचना न दे दे। इसके लिए बदमाशों ने घर में रखे तीनों मोबाइल फोन को गांव के पास फेंक दिया। इस दौरान बदमाशों से सिम और बैटरी भी निकाल ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
खाना खाकर नए कपड़े पहनकर भागे बदमाश
लूटपाट के दौरान बदमाश घर में रखे नए कपड़े भी लूट ले गए। अपने पुराने कपड़ों को बदमाश घर में छोड़ चले गए। जांच पड़ताल कर रही पुलिस ने बदमाशों के कपड़ों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस कपड़ों के कालर में लगे टेलर के टैग के आधार पर बदमाशों तक पहुंचने की कोशिश में जुट गई है। परिजनों की मानें तो बदमाश अपनी पुरानी चप्पलें छोड़ गए और तीन नए चप्पल पहनकर चले गए। इससे पहले बदमाश घर में रखा खाना और दूध भी पी गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed