{"_id":"5cace5b9bdec22145d38483b","slug":"71554834873-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल का पलटवार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल का पलटवार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/,अमर उजाला, रुड़की। एक दिन पहले खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की ओर से झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल के खिलाफ सिविल लाइंस कोतवाली में तहरीर दिए जाने के बाद मंगलवार को विधायक कर्णवाल ने एसपी देहात को पत्र सौंपा। इसमें उन्होंने मामले से जुड़े आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पत्र में बताया गया है कि मुकदमा दर्ज होने के 12 साल बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
एसपी देहात नवनीत से जानकारी देते हुए बताया कि झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल की ओर से पत्र भेजा गया है। पत्र में झबरेड़ा विधायक ने बताया है कि उनके नाम का फर्जी प्रमाणपत्र बनाने का षड़यंत्र 2007 में रचा गया था। इसके बाद उन्होंने सिविल लाइंस कोतवाली में उसी समय आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया था, लेकिन 12 साल बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। विधायक देशराज कर्णवाल ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं इस बात झबरेड़ा विधायक से जानकारी ली गई तो उन्होंने एसपी देहात को पत्र भेजे जाने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि खानपुर विधायक जिस जाति प्रमाण पत्र पर सवाल उठाए हैं, वह कई साल पुराना मामला है। उन्होंने आरोप लगाया कि 2005 के जिला पंचायत चुनाव में चैंपियन समर्थकों ने उनके खिलाफ फर्जी प्रमाण पत्र बनवाने का षड़यंत्र रचा था। इसके बाद रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।