फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   आग लगने से आठ बीघा गन्ने की फसल जली

आग लगने से आठ बीघा गन्ने की फसल जली

Fri, 22 Mar 2019 11:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
आग लगने से आठ बीघा गन्ने की फसल जली
ब्यूरो/अमर उजाला, सुल्तानपुर। निहेंदपुर सुठारी गांव के पास खेत में गन्ने की पत्तियां जलाते वक्त अचानक गन्ने की फसल में आग लग गई। इससे करीब आठ बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। फसल के मालिक ने सुल्तानपुर पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

निहेंदपुर सुठारी गांव निवासी अखलाक ने सुल्तानपुर पुलिस चौकी में तहरीर देकर बताया कि निहेंदपुर सुठारी गांव के पास उनका आठ बीघा खेत है। इसमें उन्होंने गन्ने की फसल बोई है। अखलाक ने बताया कि उनके खेत के पास सुल्तानपुर निवासी एक किसान का खेत है। आरोप है कि किसान का अखलाक से रंजिश है। आरोपी किसान ने बृहस्पतिवार को अपने खेत में पड़ी गन्ने की पत्तियां जला दी। इससे अखलाक के खेत की गन्ने की फसल में आग लग गई। आरोपी किसान फरार है। फसल से लपटें देखकर एक किसान ने अखलाक को सूचना दी। अखलाक ने सुल्तानपुर कस्बा निवासी खेत मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए सुल्तानपुर पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed