{"_id":"5c5f1915bdec224a3d3fe2f6","slug":"71549736213-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम का कोड पूछकर खाते से उड़ाए 70 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। जालसाजों ने फोन पर एटीएम कार्ड का नंबर और पिनकोड पूछकर युवक के बैंक खाते से 70 हजार रुपये निकाल लिए। युवक की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, कोतवाली सिविल लाइंस निवासी आतिल पुत्र कय्यूम का बैंक खाता बेलड़ी गांव स्थित पीएनबी की शाखा में है। पुलिस को दी तहरीर में आतिल ने बताया कि शुुक्रवार को उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से किसी ने फोन कर एटीएम कार्ड का नंबर और पिनकोड पूछा। कुछ समय बाद मोबाइल पर बैंक खाते से 70 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। इतनी बड़ी निकाले जाने से आतिल के पैरों तले जमीन खिसक गई। वह तत्काल बलेड़ी गांव में पीएनबी की शाखा गए, लेकिन बैंक से कोई राहत नहीं मिलने पर पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।