फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   पहले पत्नी को छोड़ा, अब प्रेमिका को छोड़कर फरार हुआ युवक

पहले पत्नी को छोड़ा, अब प्रेमिका को छोड़कर फरार हुआ युवक

Sat, 19 Jan 2019 11:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
पहले पत्नी को छोड़ा, अब प्रेमिका को छोड़कर फरार हुआ युवक
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

युवक ने प्रेमिका के लिए पहले अपनी पत्नी को छोड़ दिया और फिर प्रेमिका को भी छोड़कर फरार हो गया। कोतवाली पहुंची युवक की पत्नी और प्रेमिका ने युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि युवक शहर स्थित एक होटल में गुपचुप तरीके से रह रहा है। साथ ही वह अब अपनी पत्नी के साथ रहना चाहता है।

पुलिस के अनुसार, गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी युवक के घर पर एक महिला अपने पति के साथ किराए पर रहती थी। इस बीच महिला और मकान मालिक के शादीशुदा बेटे के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। युवक अपनी प्रेमिका को लेकर फरार हो गया और शहर से बाहर रहने लगा। युवक कुछ दिनों बाद वह प्रेमिका को लेकर वापस आया तो युवक के पिता ने दोनों को घर से बाहर निकाल दिया। लिहाजा युवक अपनी प्रेमिका और उसके आठ साल के बेटे को लेकर शहर स्थित एक होटल में रहने लगा। कुछ दिन होटल में रहने के बाद वह प्रेमिका को छोड़कर फरार हो गया। प्रेमिका ने उसके घर पहुंचकर जानकारी ली तो पता चला कि वह घर नहीं लौटा। प्रेमिका ने उसकी आसपास तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शनिवार को युवक की पत्नी और प्रेमिका दोनों कोतवाली पहुंचीं और युवक पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दोनों को समझाकर वापस भेज दिया। एसएसआई रणजीत तोमर ने बताया कि तहरीर आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed