{"_id":"5c2d05fdbdec2256f74c4f8d","slug":"71546454525-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन मंजिला मकान में लगी आग से लाखों रुपए माल जला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन मंजिला मकान में लगी आग से लाखों रुपए माल जला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ईदगाह चौक के पास स्थित सेनेटरी की दुकान में बीती रात लगी आग से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी भीषण थी कि पहली मंजिल भी इसकी चपेट में आ गई और परिवार को लोगों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार, ईदगाह चौक के पास सलीम अहमद की सेनेटरी की दुकान है। दुकान के ऊपर ही उनका मकान भी है, जिसमें वह परिवार के साथ रहते हैं। सलीम के अनुसार, मंगलवार को वह दुकान बंद कर सोने जा रहे थे। इसी बीच रात करीब 1.30 बजे अचानक दुकान में आग लग गई। वह नीचे दुकान में पहुंचे तो देखा कि आग विकराल रूप ले रही है। इसके बाद वह तत्काल ऊपरी मंजिल पर पहुंचे और किसी तरह परिवार के अन्य सदस्यों को बाहर निकाला। जैसे ही परिवार वाले घर से बाहर आए, आग दूसरी मंजिल तक पहुंच गई।
इसके बाद दुकान मालिक ने आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। इसी बीच किसी ने दुकान में आग लगने की सूचना फायर बिग्रेड को दे दी। कुछ ही देर में फायर बिग्रेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच र्गइं। इसके बाद दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान और घर में रखा सामान जलकर राख हो चुका था। आग से एक ट्रैक्टर, दो बाइकें, पाइप समेत लाखों का सामान जलकर राख हो गया। अग्निशमन अधिकारी रुड़की अनिल त्यागी ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।