फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   धार्मिक स्थल पर निर्माण को लेकर तनाव, पुलिस सतर्क

धार्मिक स्थल पर निर्माण को लेकर तनाव, पुलिस सतर्क

Sat, 20 Oct 2018 12:08 AM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
धार्मिक स्थल पर निर्माण को लेकर तनाव, पुलिस सतर्क
ब्यूरो /अमर उजाला, भगवानपुर
विज्ञापन

रुहालकी दयालपुर में चार दिन पूर्व धार्मिक स्थल पर निर्माण को लेकर दो समुदाय के लोगों में हुई मारपीट के मामले में अब भी तनाव की स्थिति है। मामला दो समुदाय का होने के कारण पुलिस गांव के हालत पर पैनी नजर बनाए हुए है। मामला तूल न पकड़े इसे लेकर पुलिस दोनों समुदाय के लोगों से वार्ता कर रही है। वहीं, पुलिस ने मामले में दोनों समुदाय के कई लोगों को मुचलका पाबंद किया है।

भगवानपुर थाना क्षेत्र के गांव रुहालकी दयालपुर गांव में चार दिन पूर्व धार्मिक स्थल पर निर्माण को लेकर दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए थे। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट हो गई थी। अलग-अलग समुदाय के लोगों में मारपीट की सूचना पर पुलिस आननफानन में गांव पहुंची और मामले को शांत कराया था। वहीं, गांव में अब भी तनाव की स्थिति है, जिसे लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। साथ ही दोनों पक्षों के लोगों से वार्ता कर मामले को सुलझाने का प्रयास कर रही है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने शुक्रवार को दोनों पक्षों के 31 लोगों को मुचलका पाबंद किया है। थानाध्यक्ष गोविंद कुमार ने बताया कि धार्मिक स्थल का मामला कोर्ट में चल रहा है। दोनों पक्षों से वार्ता कर विवाद को तूल न देने की बात कही गई है। साथ ही दोनों पक्षों के लोगों से शांति बनाने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed