{"_id":"5b50c5194f1c1b572f8b573d","slug":"71532019993-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका के खाते से 55 हजार रुपये उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षिका के खाते से 55 हजार रुपये उड़ाए
Updated Thu, 19 Jul 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रुड़की। साइबर ठगों ने एक शिक्षिका के मोबाइल पर कॉल कर आधार कार्ड एटीएम से लिंक करने का झांसा देकर पासवर्ड पता कर लिया। उसके बाद उन्होंने शिक्षिका के खाते से 55 हजार रुपये निकाल लिए। शिक्षिका के मोबाइल पर मैसेज आने पर उन्होंने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी शक्ति विहार निवासी अनीता देवी एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। उिनके अनुसार मंगलवार को वह स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर आई। थोड़ी देर बाद ही उनके मोबाइल पर एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने यह कॉल बैंक की ओर से आने की बात कही। साथ ही बताया कि उनका एटीएम कार्ड आधार कार्ड से लिंक नहीं हुआ है। जिसके कारण उनका एटीएम बंद कर दिया गया है। दोबारा एटीएम शुरू करवाने के लिए उन्हें अपना एटीएम पिनकोड बताना होगा। शिक्षिका कॉल करने वाले की झांसे मेें आ गई और उसे अपने एटीएम का पिनकोड बता दिया। शिक्षिका के अनुसार फोन कटने के कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर खाते से 55 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। आनन-फानन में शिक्षिका ने अपना एटीएम कार्ड ब्लॉक कराया और बैंक जाकर जानकारी ली। जहां पता चला कि उनके खाते से यह रकम निकाली गई है। बुधवार को शिक्षिका ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन