{"_id":"5b1033024f1c1b9c6e8b5841","slug":"71527788290-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशीन में आने से कर्मचारी का हाथ कटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मशीन में आने से कर्मचारी का हाथ कटा
Updated Thu, 31 May 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झबरेड़ा।
इकबालपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक कंपनी में काम कर रहे कर्मचारी का हाथ मशीन में आने से कट गया। फैक्ट्री प्रबंधन कर्मचारी का इलाज रुड़की के एक निजी अस्पताल में करा रहा है। वहीं घटना को लेकर कर्मचारियों में रोष है।
भलस्वागाज निवासी जीलाल इकबालपुर औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में काम कर रहा था। बृहस्पतिवार दोपहर को काम करने के दौरान अचानक जीलाल का हाथ मशीन में आ गया। इससे उसे अपना एक हाथ गवाना पड़ा। घटना को देखते हुए फैक्ट्री के कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर फैक्ट्री प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और वह घायल कर्मचारी को लेकर एक चिकित्सालय पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने कर्मचारी की हालत गंभीर देखते हुए रुड़की के लिए रेफर कर दिया। घायल कर्मचारी का रुड़की के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं दूसरी ओर घटना को लेकर कर्मचारियों में रोष है। कर्मचारियों की मांग है कि घायल कर्मचारी को मुआवजा दिया जाए। दूसरी ओर पुलिस प्रशासन घटना से अनभिज्ञता जता रहा है।
विज्ञापन