फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   कारोबारी को सम्मोहित कर हजारों की रकम उड़ाई

कारोबारी को सम्मोहित कर हजारों की रकम उड़ाई

Tue, 07 Aug 2018 01:28 AM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
कारोबारी को सम्मोहित कर हजारों की रकम उड़ाई
रुड़की। दरवाजा खरीदने के बहाने शोरूम पहुंचे दो युवकों ने कारोबारी को सम्मोहित कर हजारों रुपये लेकर फरार हो गए। जब तक कारोबारी को जानकारी हुई दोनों आरोपी बाइक से जा चुके थे। पीड़ित ने कोतवाली में पहुंचकर शिकायत की।
विज्ञापन

मंगलौर निवासी सुऐब का गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित गणेशुपर में फर्नीचर का शोरूम है। रविवार दोपहर करीब एक बजे बाइक से दो युवक पहुंचे। दोनों ने दरवाजा खरीदने की बात कही। सुऐब ने दरवाजा का साइज पूछा। युवकों ने दरवाजे का साइज की जानकारी नहीं होने की बात कही। साथ ही दरवाजे की कीमत भी पूछी। सुऐब ने दरवाजे की कीमत 1600 रुपये बताई। इस पर युवकों ने उसे दो हजार रुपये का नोट दिया और दरवाजा देने की बात कही। सुऐब ने दो हजार में से चार सौ रुपये उन्हें लौटा दिए। दोनों मोल भाव करने लगे। सुऐब ने इंकार किया तो दोनों ने दो हजार का नोट वापस देने के लिए कहा। तो सुऐब ने उन्हें नोट लौटा दिया। इस बीच युवकों ने सुऐब को सम्मोहित कर दिया और जेब में रखी करीब बारह हजार की नकदी निकाल ली। जब तक वह समझ पाता दोनों आरोपी बाइक से जा चुके थे। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी दी। इंस्पेक्टर कमल कुमार लुंठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन






विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed