{"_id":"5b0d82d34f1c1bf56e8b545c","slug":"61527612115-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोदी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में मुकदमा दर्ज, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शोदी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में मुकदमा दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
Updated Tue, 29 May 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पिरान कलियर।
देहरादून के डोईवाला निवासी एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी कलियर निवासी शादीशुदा युवक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार देहरादून के डोईवाला निवासी एक युवती तीन वर्ष पहले दरगाह साबिर पाक में जियारत करने आई थी। दरगाह में उसकी मुलाकत कलियर निवासी सलमान से हुई। दोनों में अक्सर फोन पर बात होने लगी थी। सलमान ने युवती को शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाया। आरोप है कि वह तीन वर्षों तक युवती के साथ दुष्कर्म करता रहा। युवती ने गर्भवती होने पर शादी का दबाव बनाया तो सलमान 21 मई को उसे कलियर ले आया और किराए के कमरे में रहने लगे। सलमान ने युवती को विश्वास में लेते हुए उससे गर्भपात करवा दिया। आरोप है कि युवती ने जब फिर से शादी का दबाव बनाया तो सलमान से उससे साफ कह दिया कि वह पहले से ही शादीशुदा है और दूसरी शादी नहीं कर सकता। इसके बाद उसने युवती के साथ मारपीट कर फरार हो गया। युवती ने आरोपी सलमान पुत्र धन्नू निवासी कलियर के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी देवराज शर्मा का कहना है कि युवती की तहरीर पर पुलिस ने सलमान के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। युवती का मेडिकल कराया गया है।