फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   हादसे में बाइक सवार महिला की मौत

हादसे में बाइक सवार महिला की मौत

Mon, 12 Feb 2018 12:01 AM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार महिला की मौत
मंगलौर। रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बस को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

रविवार सुबह चरण सिंह कालोनी मुजफ्फरनगर की मूल निवासी (हाल निवासी चावमंडी रुड़की) 40 वर्षीया रविता उर्फ इंद्रेश पत्नी बालेंद्र अपने लिब्बरहेडी निवासी भतीजे विशाल के साथ बाइक से मुजफ्फरनगर जा रही थी। क्षेत्र के गोदावरी होटल के पास स्थित पाम ग्रीन कालोनी के सामने लोनी डिपों की बस ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। बस की टक्कर से असंतुलित हो कर बाइक सड़क पर गिर गई और महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विशाल को पैर में चोट आई। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल भेजा है। बस को अपने कब्जे में ले लिया है। बताया जाता है कि चालक द्वारा सड़क पर बने गड्ढे को बचाने के चक्कर में बाइक को टक्कर लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed