{"_id":"5cc1fd66bdec225f777f7b58","slug":"51556217190-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओएलएक्स पर युवती से 22 हजार रुपये की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ओएलएक्स पर युवती से 22 हजार रुपये की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ओएलएक्स पर स्कूटी बेचने के नाम पर युवती से हजारों की ठगी का मामला सामने आया है। घर पर स्कूटी नहीं पहुंचने पर युवती ने फोन किया तो नंबर बंद मिला। युवती को ठगी का अहसास हुआ तो उसने पुलिस को तहरीर दी। मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित ढंडेरा निवासी काजल ने पुलिस को बताया कि वह एक कंपनी में नौकरी करती हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने ओएलएक्स पर एक स्कूटी देखी। विज्ञापन के साथ बेचने वाले का नाम और मोबाइल नंबर भी था। साथ ही पता भी रुड़की का ही था। युवती ने नंबर पर कॉल की तो एक बुजुर्ग की आवाज आई। उसने बताया कि उसके बच्चे बाहर रहते हैं और वह स्कूटी बेचना चाहता है। इसके बाद सौदा 22 हजार में तय हो गया। युवती के अनुसार, बुजुर्ग ने कहा कि वह घर के पते पर स्कूटी भिजवा देगा और वह रकम उसके खाते में ट्रांसफर कर दे। उसकी बातों में उसने खाते में रकम डाल दी। युवती ने बताया कि बुधवार को स्कूटी घर नहीं पहुंची तो उसने कॉल की, लेकिन वह नंबर बंद आया। कई बार कॉल करने के बाद भी नंबर बंद मिला। एसएसआई प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। साथ ही मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है।