फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   बैंक कर्मचारी बनकर खातों से निकाले 90 हजार

बैंक कर्मचारी बनकर खातों से निकाले 90 हजार

Mon, 01 Apr 2019 11:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
बैंक कर्मचारी बनकर खातों से निकाले 90 हजार
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। साइबर ठगों ने बैंक कर्मचारी बनकर एक पेट्रोल पंप कर्मचारी के खाते की जानकारी लेकर 90 हजार रुपये निकाल लिए। पैसे निकाले जाने की जानकारी कर्मचारी को मोबाइल पर आए मैसेज से मिली। ठगी होने पर पीड़ित ने कोतवाली सिविल लाइंस पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर इब्राहिमपुर गांव निवासी पेट्रोल पंप कर्मी सतेंद्र कुमार ने बताया कि उसके पास सोमवार सुबह एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक का अधिकारी बताया। इसके बाद उसने बताया कि बैंक अपने उपभोक्ताओं के खाते अपडेट कर रहा है। इसके लिए उन्हें बैंक खाता नंबर और एटीम कार्ड की जानकारी देनी होगी। जानकारी नहीं देने पर खाता बंद होने की भी बात कही। इस पर पीड़ित ने कॉल करने वाले को बैंक के खाते व एटीएम कार्ड की पूरी जानकारी दे दी। थोड़ी देर बाद पीड़ित के खाते से पैसे निकलने शुरू हो गए। देखते-देखते पीड़ित के खाते से तीन बार में 90 हजार रुपये निकल गए। जब पीड़ित ने बैंक से आई कॉल के नंबर पर फिर से फोन लगाया तो कॉल करने वाले ने बताया कि उनके खाते को अपडेट करने का काम चल रहा है। एक दो दिन बाद उनके खाते में निकाली गई रकम खुद वापस आ जाएगी। इसके बाद कॉल करने वाले ने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया। फोन बंद करने के बाद पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। ठगी का अहसास होने के बाद पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी अमरजीत ने बताया कि मामला साइबर क्राइम सेल का है। इसलिए मामले को साइबर क्राइम सेल के पास भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed