फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   पुलिस ने गोकशी में दो मवेशी पकड़े

पुलिस ने गोकशी में दो मवेशी पकड़े

Mon, 04 Mar 2019 10:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने गोकशी में दो मवेशी पकड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, भगवानपुर
विज्ञापन

गोकशी के लिए ले जा रहे दो गोवंश, वाहन और आरोपी चालक को पुलिस ने पकड़ लिया। इसके बाद कोतवाली ले जाकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
लंबे समय से भगवानपुर क्षेत्र में गोकशी की सूचना पुलिस को मिल रही थी। एसएसपी के आदेश पर भगवानपुर थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने पुलिस टीम के साथ घाड़ क्षेत्र के सिकरोढ़ा गांव में छापेमारी की। तभी सूचना मिली कि तस्कर एक लोडर में दो गोवंश गोकसी के लिए ले जा रहे हैं। पुलिस की घेराबंदी देखकर आरोपी चालक वाहन लेकर जंगल की ओर भागने लगा। पीछा करते हुए पुलिस ने लोडर को गाडोवाली के पास पकड़ लिया। एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। वहीं, थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि आरोपी चालक सोएब पुत्र अशरफ निवासी सिकरोढा को गिरफ्तार कर लिया गया है। वाहन से मिले दो मवेशियों को क्षेत्र के झिडियानग्रन्ट गांव में गौशाला में भेज दिया गया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही हैं। पकड़ गए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। साथ ही लोडर को भी सीज किया गया है। पुलिस टीम में एसआई प्रवीण रावत, नूरहसन, महिपाल आदि शामिल रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed