फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   एटीएम क्लोन से ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार

एटीएम क्लोन से ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार

Wed, 30 Jan 2019 11:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
एटीएम क्लोन से ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की/कलियर
विज्ञापन

कलियर पुलिस ने एटीएम क्लोन तैयार कर लोगों के खातों से ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरोह राजस्थान, मध्यप्रदेश, हरियाणा, दिल्ली समेत उत्तराखंड के कई जिलों में ठगी कर चुके हैं। पुलिस ने इनके पास से लैपटॉप, डिवाइस, डीवीडी, चार एटीएम क्लोन कार्ड, 11 एटीएम कार्ड, पासबुक, पेनकार्ड व एक कार बरामद की है। पुलिस गैंग के तीनों सदस्यों का पुराना रिकार्ड खंगाल रही है। गैंग के तीनों सदस्य मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं और वर्तमान में हरिद्वार में किराए पर रहे थे।
बुधवार को एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी ने सिविल लाइंस कोतवाली में एटीएम क्लोन बनाकर ठगी की वारदात करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का खुलासा किया। एसएसपी ने बताया कि 21 दिसंबर को सद्दाम हुसैन निवासी ग्राम शिवदासपुर उर्फ तेलीवाला, थाना कलियर ने शिकायत की थी कि उसके एटीएम कार्ड से दस हजार रुपये निकाले गए हैं। इसके बाद उसने शिकायत की थी कि खाते से 69 हजार की रकम निकाल ली गई। जबकि एटीएम कार्ड उसके ही पास है। एसएसपी ने बताया कि ठगी की वारदात का खुलासा करने के लिए एक टीम गठित की गई थी। मंगलवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ठगी करने वाले एक कार से रुड़की से कलियर आ रहे हैं। पुलिस ने कलियर के पास मन्नत गेस्ट हाउस पर कार को रोक लिया। उस वक्त कार में तीन युवक बैठे थे। पुलिस ने तीनों से पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम पिंटू पुत्र राजू कुमार निवासी ग्राम आलमगीरपुर, जिला मुजफ्फरनगर, हाल निवासी महाराणा प्रताप एन्क्लेव फेरुपुर, हरिद्वार, संदीप कुमार उर्फ संदीप पंवार पुत्र जालम सिंह निवासी आलमगीरपुर, जिला मुजफ्फरनगर और चिंकू कुमार पुत्र ब्रह्मपाल निवासी गांव फेरुपुर, हरिद्वार व हाल निवासी गाली नंबर-2 कृष्णानगर रुड़की बताया। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें एक लैपटॉप, डिवाइस, डीवीडी, चार एटीएम क्लोन कार्ड, 11 एटीएम कार्ड, तीन पासबुक, पेन कार्ड, तीन मोबाइल, चार्जर बरामद हुआ। पुलिस तीनों को पूछताछ के लिए कलियर थाने ले आई। पूछताछ में तीनों ने बताया कि उन्होंने कलियर में सद्दाम हुसैन का एटीएम कार्ड का क्लोन तैयार कर रकम निकाली थी। बताया कि वह राजस्थान, मध्यप्रदेश, हरियाणा, दिल्ली समेत उत्तराखंड के कई जिलों में ठगी कर चुके हैं। उनका एक साथी शिवा राणा उर्फ जौनी पुत्र राकेश निवासी आलमगीरपुर, जिला मुजफ्फरनगर, हाल निवासी महाराणा प्रताप एन्क्लेव फेरुपुर, हरिद्वार को कुछ दिन पहले जयपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वह उसकी जमानत के लिए ठगी कर रकम जुटा रहे थे। एसएसपी ने बताया कि तीनों का पुराना रिकार्ड खंगालकर जयपुर पुलिस से भी जानकारी मांगी जा रही है।
विज्ञापन

ऐसे देते थे वारदात को अंजाम
एसएसपी ने बताया कि गैंग का एक सदस्य एटीएम केबिन में घुसकर एटीएम मशीन का बटन दबाकर मशीन हैक करता था। ऐसे में ग्राहक के बार-बार प्रयास के बाद भी एटीएम से पैसा नहीं निकल पाता था। इस बीच दूसरा सदस्य मदद करने के बहाने से ग्राहक का एटीएम कार्ड का इस्तेमाल करता था और मौका पाकर कार्ड की स्कीनिंग डिवाइस में स्केन कर लेता था या कार्ड बदलकर उसी बैंक का कार्ड ग्राहक को दे देता था। साथ ही वह ग्राहक के एटीएम कार्ड का पिनकोड देख लेता था। बाद में गैंग एटीएम का क्लोन तैयार कर एटीएम से पैसे निकालता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed