{"_id":"5b6f28b74f1c1bdb258b46c9","slug":"51534011575-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को ट्रैक्टर-ट्राली ने कुचला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को ट्रैक्टर-ट्राली ने कुचला, मौत
Updated Sat, 11 Aug 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
लक्सर। एक महिला की ट्रैक्टर -ट्राली से कुचले जाने से मौके पर ही मौत हो गई। बाइक की टक्कर लगने से महिला ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे आ गई थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही बाइक और ट्रैक्टर चालकों को हिरासत में लिया है।
शनिवार को कंकरखाता गांव निवासी मोहन की पत्नी प्रीति (25) घर से किसी काम के लिए बाहर जा रही थी। वह जैसे ही घर से कुछ दूर पहुंची तो बाइक सवार युवक ने ट्राली को ओवरटेक करने की कोशिश की। बाइक से प्रीति को टक्कर लग गई जिससे वह सड़क पर गिर गई। इसी बीच पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली के पहिये से प्रीति कुचल गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर ग्रामीण मौके पर आ गए। उन्होंने दोनों वाहनों के चालकों को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रायसी चौकी के दारोगा संजय रावत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल अमर चंद शर्मा ने बताया कि ट्रैक्टर- ट्राली व बाइक चालक को उनके वाहनों के साथ हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर सड़क हादसे में महिला की मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन