फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   अवैध खनन के खिलाफ पुलिस का छापा

अवैध खनन के खिलाफ पुलिस का छापा

Thu, 01 Mar 2018 11:36 PM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
अवैध खनन के खिलाफ पुलिस का छापा
रुड़की । गंगनहर कोतवाली पुलिस ने सोलानी नदी में अवैध रूप से खनन कर रहे तीन लोगों को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी जब्त कर लिया गया है। अवैध खनन के खिलाफ एसएसपी ने अभियान तेज करने के आदेश दिए है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात में गंगनहर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग सालियर गांव के पास अवैध खनन कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान तीन व्यक्ति ट्रैक्टर-ट्रॉली में खनन करते दिखाई दिए। पुलिस ने तीनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया और खनन सामग्री से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया। कोतवाली प्रभारी कमल कुमार लुंठी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में वाजिद निवासी पुहाणा और माधोपुर निवासी अशोक तथा अमित शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed