{"_id":"5cc5e97ebdec22075b0be82c","slug":"41556474238-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवारों ने बस चालक व यात्रियों से की मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बाइक सवारों ने बस चालक व यात्रियों से की मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
रोडवेज बस को ओवरटेक करने पर बाइक सवार और चालक में कहासुनी हो गई। इससे नाराज बाइक सवार युवकों ने बस चालक से मारपीट की। बीच बचाव कराने पहुंचे यात्रियों को भी आरोपी युवकों ने पीटा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी भाग चुके थे।
उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम की एक बस रविवार को सहारनपुर की तरफ से रुड़की आ रही थी। सालियर के पास ओवरटेक करने को लेकर बाइक सवारों की बस के चालक से कहासुनी हो गई। युवकों ने बस चालक के साथ गाली गलौज की। यात्रियों के बीच बचाव कर माहौल शांत कराया। लेकिन, बस रामपुर चुंगी पहुंची तो बाइक सवार आरोपियों ने बस को ओवरटेक कर बस रुकवा ली। आरोप है कि युवकों ने बस चालक से दोबारा गाली गलौज की और उसे जबरन नीचे खींचने लगे। युवकों ने बस में घुसकर चालक को पीटना शुरू कर दिया। बीच बचाव में आए यात्रियों से भी युवकों ने मारपीट की। हंगामा होने पर लोगों का जमावड़ा लग गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो उससे पहले ही युवक फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जानकारी ली। लेकिन बस चालक ने शिकायत नहीं की तो पुलिस लौट गई। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि बस चालक और युवकों में विवाद हो गया था। पुलिस के पहुंचने पर मामला निपट गया था।