{"_id":"5c797714bdec2273a25648e0","slug":"41551464212-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैक्स रैकेट का भांडाफोड छह महिलाएं समेत चार युवक दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सैक्स रैकेट का भांडाफोड छह महिलाएं समेत चार युवक दबोचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। इस दौरान पुलिस ने देह व्यापार में लिप्त छह महिलाओं को मुक्त कराया। खुफिया विभाग की सूचना पर पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि जिस मकान में सेक्स रैकेट पकड़ा गया, वह एक भाजपा नेता का है। पुलिस ने मकान को सील कर दिया है। मौके से एक कार भी मिली है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के गंगा एनक्लेव में खुफिया विभाग करीब एक सप्ताह से देह व्यापार की गतिविधियों पर नजर बनाए हुआ था। शुक्रवार को खुफिया विभाग ने पुलिस को कॉलोनी के एक मकान में देह व्यापार के इरादे से जमा कुछ महिलाओं और युवकों के होने की जानकारी दी। सीओ चदंन सिंह बिष्ट के निर्देश पर गंगनहर कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने पुलिस टीम के साथ मकान पर छापा मारकर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश कर दिया। इस दौरान पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार कर छह महिलाओं को मुक्त करा लिया। पकड़े गए युवकों ने अपने नाम राजू उर्फ भगवानदास, संजय पुत्र प्रेमचंद निवासी यमुनानगर हरियाणा, दीपक पुत्र मैदान सिंह निवासी दिल्ली, अंकित कुमार पुत्र हरिमोहन सिंह निवासी रुड़की बताया। सीओ ने बताया कि पकड़ी गई महिलाएं आसाम, बंगाल, दिल्ली और हरियाणा की हैं। आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। उनका कहना है कि मकान मालिक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मौके पर एक कार भी मिली है, जिसकी जांच की जा रही है।