फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   सात कश्मीरी छात्र-छात्राओं पर देशद्रोह का केस

सात कश्मीरी छात्र-छात्राओं पर देशद्रोह का केस

Thu, 21 Feb 2019 12:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
सात कश्मीरी छात्र-छात्राओं पर देशद्रोह का केस
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की/भगवानपुर। क्वांटम ग्लोबल यूनिवर्सिटी के सात कश्मीरी छात्र-छात्राओं पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराया गया है। कश्मीरी छात्र-छात्राओं पर इंस्ट्राग्राम पर देश के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने और पाकिस्तान के पक्ष में नारेबाजी करने का आरोप है। पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। उधर, कॉलेज प्रबंधन दो दिन पहले ही सातों छात्र-छात्राओं को निलंबित कर पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर चुका है।
विज्ञापन

भगवानपुर क्षेत्र स्थित क्वांटम यूनिवर्सिटी में मंगलवार को सात कश्मीरी छात्र-छात्राओं पर सोशल मीडिया इंस्ट्राग्राम पर देश के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने और पाकिस्तान के पक्ष में नारेबाजी करने के आरोप लगाते हुए छात्रों ने बवाल किया था। कॉलेज में तोड़फोड़ करते हुए कश्मीरी छात्रों पर कार्रवाई की मांग की थी। बवाल को देखते हुए कॉलेज प्रबंधन ने सात कश्मीरी छात्र-छात्राओं को निलंबित कर दिया था। इस मामले में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सातों कश्मीरी छात्र-छात्राओं के खिलाफ तहरीर दी थी। एसओ संजीव थपलियाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर बीटेक तृतीय वर्ष के छात्र फईम फारुख भट्ट पुत्र मोहम्मद फारुख भट्ट और मोहम्मद आकिब रियाज हुर्रहा पुत्र रियाज अहमद हुर्रहा निवासी गांव मंदिना, पुलवामा, जम्मू कश्मीर, बीकॉम द्वितीय वर्ष के छात्र सलमान खान पुत्र फैय्याज अहमद खान निवासी खान मोहल्ला निकट बस स्टैंड, खूनमोह, श्रीनगर, जम्मू कश्मीर, बीटेक तृतीय वर्ष की छात्रा फरहाना पुत्री इम्तियाज अहमद निवासी गांव उथूरो, जिला पुलवामा, जम्मू कश्मीर, बीएससी (रेडियो) प्रथम वर्ष के छात्र मोहसब अय्यूब पुत्र मोहम्मद अय्यूब वानी निवासी बाघी रहमत ग्रीन टाउन बाईपास, सौपर, जम्मू कश्मीर, बीएससी (रेडियो) प्रथम वर्ष की छात्रा अनीसा खलील पुत्री मोहम्मद खलील भट्ट निवासी मोहल्ला दबरूना निकट ब्रिज, पोस्ट अनंतनांग, जम्मू कश्मीर, बीएससी (रेडियो) प्रथम वर्ष की छात्रा अरूज यूनुस पुत्री मोहम्मद युनूस निवासी मोहल्ला मोमिनाबाद, जिला अनंतनां, जम्मू कश्मीर के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज कर लिया गया है। उधर, एसपी देहात नवनीत सिंह ने बताया कि पूरे प्रकरण की साइबर सेल गंभीरता से जांच कर रही है। जल्द ही पूरे मामले की सच्चाई सामने निकलकर आएगी।
विज्ञापन

कश्मीरी छात्र वापस लौटे घर
क्वांट ग्लोबल यूनिवर्सिटी की ओर से निलंबित किए सातों छात्र-छात्रा मंगलवार की देर रात ही वापस कश्मीर अपने-अपने घर लौट गए। कॉलेज प्रबंधन और पुलिस की ओर से जिस हॉस्टल के कमरों में यह छात्र-छात्रा रह रहे थे, उस पर ताला लटका दिया गया है। एसओ संजीव थपलियाल ने बताया कि जिन छात्र-छात्राओं पर केस दर्ज हुआ है, वह अपने-अपने घर लौट गए हैं। मामले में जांच की जा रही है, जांच में अगर आरोप सिद्ध होते हैं तो गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का रहा कड़ा पहरा
मंगलवार को बवाल के बाद बुधवार को भी कॉलेज परिसर में पुलिस का कड़ा पहरा रहा। पुलिस की कॉलेज में आने-जाने वाले छात्रों पर पैनी नजर रही। साथ ही पुलिस ने छात्रों से अपील कि की वह अफवाहों पर ध्यान न दें और कोई बवाल न करें। उधर, कॉलेज प्रबंधन भी कॉलेज के छात्रों की पूरी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।

चार सौ अज्ञात छात्रों पर बलवे का केस
रुड़की। क्वांटम ग्लोबल यूनिवर्सिटी में मंगलवार को हुए बवाल को लेकर वाइस चांसलर की तरफ से भी मंगलवार देर रात भगवानपुर थाने में तहरीर दी गई। तहरीर में बताया गया है कि कॉलेज में बाहर के करीब 400 अज्ञात छात्रों ने घुसकर तोड़फोड़ और पथराव किया। इससे कॉलेज का माहौल खराब हो गया और कॉलेज की संपत्ति को भारी क्षति पहुंची है। एसओ संजीव थपलियाल ने बताया कि वाइस चांसलर विवेक कुमार की तहरीर पर 400 अज्ञात बाहरी छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही फुटेज के आधार पर बवाल करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed