फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   इंजीनियर समेत चार पर दहेज हत्या का केस

इंजीनियर समेत चार पर दहेज हत्या का केस

Mon, 15 Oct 2018 12:11 AM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
इंजीनियर समेत चार पर दहेज हत्या का केस
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

बंगलूरू के इंजीनियर की पत्नी की मौत के मामले में पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर पति समेत चार लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने पर ही महिला की मौत के कारणों का पता लग पाएगा। कर्नाटक की साईं कृपा संदेश कॉलोनी निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर रामाकृष्णा अपनी पत्नी लक्ष्मी के साथ कुछ दिन पूर्व आईआईटी में अपने भाई प्रोफेसर सुनील कुमार के यहां आए थे। बृहस्पतिवार को संदिग्ध हालात में लक्ष्मी की मौत हो गई थी। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतका के परिजनों को दी थी। शनिवार को बंगलूरू से मृतका के परिजन रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे और बेटी की हत्या का आरोप लगाया था। परिजनों ने इस मामले में शनिवार देर शाम पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने शनिवार को परिजनों के आने पर शव का पोस्टमार्टम कराया था। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मृतका के पिता कटारी नारायण निवासी जनशक्तिनगर, जिला अनंतपुर आंध्र प्रदेश की ओर से तहरीर दी गई थी। कटारी नारायण ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित करते आ रहे थे। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर पति रामाकृष्णा, जेठ प्रोफेसर सुनील कुमार, जेठानी अर्पणा और सास श्रीदेवी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed