{"_id":"5bb9075b867a5514ad7b1820","slug":"41538852699-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली कहासुनी पर दो छात्र गुट भिड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली कहासुनी पर दो छात्र गुट भिड़े
Updated Sun, 07 Oct 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, लंढौरा
कस्बे के एक सरकारी स्कूल में छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक छात्र को गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट की सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और छात्रों को लाठियां फटकारकर भीड़ को खदेड़ा।
कस्बा स्थित राजकीय इंटर कालेज में 11वीं के दो छात्रों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। शनिवार को दोनों छात्र स्कूल पहुंचे। एक छात्र गांव के कुछ लड़कों को साथ लेकर आया था। छुट्टी होने पर दोनों छात्र बाहर निकले तो साथ आए लड़कों ने मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर विद्यालय का स्टाफ भी बाहर पहुुंचा। प्रधानाचार्य ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस को आता देख मारपीट करने वाले युवक फरार हो गए। पुलिस ने कॉलेज के बाहर भीड़ को लाठियां फटकारकर खदेड़ा। साथ ही घायल छात्र अतीकुर्रहमान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
प्रधानाचार्य एमए खान का कहना है कि शुक्रवार को छात्रों में कहासुनी हुई थी। शनिवार को अचानक एक छात्र के साथियों ने मारपीट कर स्कूल के छात्र अतीकुर्रहमान को घायल कर दिया, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। वहीं, चौकी इंचार्ज राजेश कुमार कहना है कि तहरीर आने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।