फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   इंस्पेक्टर से अभद्रता व तोड़फोड़ में डेढ़ सौ लोगों पर केस

इंस्पेक्टर से अभद्रता व तोड़फोड़ में डेढ़ सौ लोगों पर केस

Thu, 23 Aug 2018 12:05 AM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
इंस्पेक्टर से अभद्रता व तोड़फोड़ में डेढ़ सौ लोगों पर केस

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मंगलौर। कोतवाली प्रभारी गिरीश चंद शर्मा से अभद्रता, तोड़फोड़ और हाईवे जाम का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने दो नामजद समेत करीब डेढ़ सौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी, लेकिन कोई भी हत्थे नहीं चढ़ पाया। गिरफ्तारी से डर से लोग भूमिगत हो गए हैं।
कारोबारी सुक्रमपाल की हत्या के मामले में मंगलवार सुबह सैकड़ों लोग नामजद आरोपी नवाब और उसके दो बेटों को जेल भेजने की मांग को लेकर कोतवाली में धरने पर बैठ गए थे। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया था, लेकिन वह जिद पर अड़े रहे। शाम पांच बजे एक बार फिर सैकड़ों लोग भीड़ की शक्ल में कोतवाली पहुंचे। यहां लोगों ने फिर से हंगामा करना शुरू कर दिया। इंस्पेक्टर गिरीश चंद शर्मा व पुलिस कर्मियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह हंगामा करते रहे। इसी बीच कुछ लोगों ने इंस्पेक्टर से अभद्रता करने के साथ ही तोड़फोड़ करते हुए हाईवे जाम करने का प्रयास करने लगे। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर गिरीश चंद शर्मा ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा डालने व संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में दो नामजद समेत करीब डेढ़ सौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। उधर, गिरफ्तारी से बचने के लिए कई लोग अपने घरों से फरार हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed