{"_id":"599b2e224f1c1b4a198b47fd","slug":"41503342114-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरत किशोरी कलकता से बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहरत किशोरी कलकता से बरामद
Updated Tue, 22 Aug 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रुड़की। पुलिस ने अपहृत किशोरी को कलकत्ता से बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराने के बाद परिजनों को साैंप दिया है, जबकि आरोपी को जेल भेज दिया है।
करीब एक सप्ताह पहले रामपुर गांव से एक किशोरी गायब हो गई थी। किशोरी के परिजनों ने उसकी काफी तलाश की थी, लेकिन उसका पता नहीं चल पा रहा था। उसके बाद परिजनों ने गांव के इंतजार पर किशोरी के अपहरण का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस आरोपी के मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच-पड़ताल में जुटी थी। पुलिस को सूचना मिली आरोपी किशोरी को लेकर कलकत्ता में ठहरा हुआ है। उसके बाद पुलिस की एक टीम कलकत्ता के लिए रवाना हुई और किशोरी को बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। गंगनहर कोतवाल अमर चंद शर्मा ने बताया कि किशोरी का बरामद करने के बाद मेडिकल कराया गया है। उसके बाद किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। आरोपी इंतजार को जेल भेज दिया गया है।