फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   आबकारी ने छापामारी में पकड़ी थिनर की बड़ी खेप

आबकारी ने छापामारी में पकड़ी थिनर की बड़ी खेप

Wed, 20 Feb 2019 11:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
आबकारी ने छापामारी में पकड़ी थिनर की बड़ी खेप
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। जहरीली कच्ची शराब प्रकरण के बाद आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पेंट की दुकान पर छापामारी कर (नशीली पदार्थ) थिनर की बड़ी खेप बरामद की है। बरामद थिनर की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। आबकारी विभाग ने दुकान मालिक को भी गिरफ्तार किया है। साथ ही प्वाइजन एक्ट और आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। विभाग ने थिनर का सैंपल जांच के लिए लैब भेजा है। साथ ही एक सैंपल अपने पास रखा है। विभाग ने दुकानदार से बरामद माल सील कर दिया है।
विज्ञापन

जहरीली कच्ची शराब प्रकरण के बाद पुलिस व आबकारी विभाग अवैध तरीके से बिकने वाले नशीले केमिकलों के खिलाफ गंभीर हो गया है। बुधवार को आबकारी विभाग की टीम ने मेन बाजार स्थित रामदयाल चौक स्थित एक पेंट की दुकान पर छापामारी की। छापामारी के दौरान आबकारी विभाग की टीम ने दुकान और गोदाम से थिनर के करीब छह ड्रम, दस लीटर की एक दर्जन से अधिक केन और थिनर से भरी एक दर्जन से अधिक बोतलों की पेटी बरामद की है। टीम ने दुकान मालिक अशोक कुमार को भी हिरासत में ले लिया। टीम माल जब्त करने के बाद दुकान मालिक को आबकारी कार्यालय पर ले आई। बताया जा रहा है कि दुकान से बरामद थिनर की कीमत लाखों रुपये है और अवैध तरीके से थिनर की खेप दुकान व गोदाम में रखी हुई थी। आबकारी निरीक्षक मानवेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि थिनर की बड़ी खेप पकड़ी गई है। नियमानुसार एक दुकानदार दुकान पर दो लीटर ही थिनर रख सकता है। इससे अधिक क्षमता पर थिनर रखना कानूनी अपराध है। उन्होंने बताया कि बरामद थिनर का प्रयोग नशे के लिए किया जाता है। अगर कोई व्यक्ति इसे पी लेता है तो उसकी जान भी जा सकती है। उन्होंने बताया कि थिनर को जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है। साथ ही पूरी रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी कार्यालय भेजी जाएगी। दुकान मालिक अशोक कुमार के खिलाफ प्वाइजन और आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि ऐसे दुकानदारों के खिलाफ विभाग की तरफ से कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

दुकानदारों में मचा हड़कंप
आबकारी विभाग की पेंट की दुकान पर छापामारी करने से शहर के पेंट की दुकान करने वाले दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार छापामारी की सूचना के बाद अपनी-अपनी दुकान बंद कर फरार हो गए। आबकारी निरीक्षक मानवेंद्र सिंह ने बताया कि नियम के विरुद्ध थिनर रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। ऐसे दुकानदारों को चिह्नित कर लिया गया है, जो थिनर की खेप अपनी दुकान और गोदाम में रखे हुए हैं। इनके खिलाफ भी छापामारी कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed