{"_id":"5bca24cbbdec2269ba10bd3b","slug":"31539974347-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत की भूमि पर कब्जा करने पर 28 को नोटिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंचायत की भूमि पर कब्जा करने पर 28 को नोटिस
Updated Sat, 20 Oct 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, खानपुर
अब्दीपुर पंचायत की जमीन पर कब्जा किए जाने के मामले में जांच के बाद तहसील प्रशासन ने 28 कब्जाधारकों को नोटिस थमाया है। इनमें से 15 लोग मात्र अब्दीपुर गांव के किसान ही है।
खानपुर ब्लॉक के अब्दीपुर ग्राम पंचायत की लगभग एक हजार बीघा जमीन पर दशकों से अवैध कब्जा चला आ रहा है। 2014 में एक व्यक्ति की शिकायत पर लक्सर के तात्कालीन संयुक्त मजिस्ट्रेट मंगेश घिल्ड़ियाल ने पूरे रकबे की पैमाइश कराने के बाद अवैध कब्जे हटवा दिए थे और जमीन गांव की भू प्रबंधन समिति को सौंप दी थी। पिछले दिनों खानपुर क्षेत्र के ही धर्मुपुर निवासी एक किसान ने प्रशासन से उसी भूमि पर फिर से कब्जा किए जाने की शिकायत की थी। आरोप था कि उक्त जमीन पर कब्जाधारी फिर से गन्ना, धान व चारे की बुआई कर रहे हैं। शिकायत पर प्रशासन ने जांच कराई तो पंचायत की जमीन पर 28 लोगों के अवैध कब्जे पाए गए। अवैध कब्जा धारकों में 15 किसान अकेले अब्दीपुर गांव के शामिल हैं। इनके अलावा गोवर्धनपुर के 5, धर्मुपुर के 4, सिकंदरपुर के 3 और राजपुर के एक किसान भी अवैध कब्जाधारक की सूची में हैं। अब लक्सर तहसील प्रशासन पंचायत की जमीन पर किए गए कब्जों को हटाने की कार्रवाई में जुट गया है। तहसीलदार ने पंचायत की जमीन से अतिक्रमण हटाने के नोटिस कब्जा धारकों के घर पर चस्पा कर दिए हैं। एसडीएम कौस्तुभ मिश्र ने बताया कि जल्दी ही पुलिस की मदद से पंचायत की जमीन को कब्जा मुक्त कराकर भू प्रबंध समिति को सौंप दी जाएगी।