फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   गोकशी के लिए जा रहे मवेशियों से भरा लोडर पकड़ा

गोकशी के लिए जा रहे मवेशियों से भरा लोडर पकड़ा

Sat, 09 Feb 2019 11:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
गोकशी के लिए जा रहे मवेशियों से भरा लोडर पकड़ा
लक्सर। मुखबिर की सूचना पर शनिवार तड़के गोकशी के लिए ले जाई जा रहे तीन मवेशियों से लदे एक टेंपो को पकड़ लिया गया। पुलिस ने इस दौरान एक चालक को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह चार बजे मुखबिर ने पुलिस को जानकारी दी कि एक लोडर में कुछ लोग तीन मवेशी (एक गाय और दो बैल) को लादकर गोकशी के लिए ले जा रहे हैं। इसकी जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस की एक टीम दारोगा मनोज नौटियाल के नेतृत्व में कुआंखेड़ा तटबंध के निकट पहुंच गई। टीम ने टेंपो को रोकने की कोशिश की तो चालक ने लोडर की स्पीड बढ़ा दी। टीम ने कुछ ही दूरी पर घेराबंदी कर लोडर चालक को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक जब उससे मवेशियों के संबंध में दस्तावेज आदि दिखाने के लिए कहा गया तो वह कोई भी दस्तावेज आदि प्रस्तुत नहीं कर सका। टीम मवेशियों से लदे टेंपो को पकड़कर लक्सर कोतवाली ले आई। कोतवाली के एसएसआई जगमोहन सिंह रमोला ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शहजाद पुत्र इलियास निवासी मखियाली बताया है। बताया कि उन्होंने तीनों पशुओं को रईसी क्षेत्र से खरीदा था। वह मवेशियों को कटान के लिए ले जा रहे थे। उनके खिलाफ गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। टीम में दारोगा मनोज नौटियाल, रघुवीर व संदीप सेमवाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed