फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   पति पर पत्नी को पचास हजार में बेचने का आरोप, मुकदमा

पति पर पत्नी को पचास हजार में बेचने का आरोप, मुकदमा

Sun, 17 Jun 2018 10:40 PM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
पति पर पत्नी को पचास हजार में बेचने का आरोप, मुकदमा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लक्सर। पति ने ही अपनी पत्नी महज पचास हजार रुपयों के लिए बेच दी। खरीदार ने भी उससे वेश्यावृत्ति करने का दबाव बनाया तो वह जैसे-तैसे वहां से भाग गई। पुलिस ने पास पहुंची, लेकिन उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। बाद में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिनाफ मुकदमा दर्ज किया। क्षेत्र की एक महिला ने एसीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसके ससुराल वाले उससे पचास हजार रुपये की मांग करते आ रहे थे। इस बीच उसने दो बच्चों को भी जन्म दिया। अप्रैल के महीने में उसके जेठ शनाजुल ने उसे अकेला देखकर उसके साथ दुराचार का प्रयास किया। आरोप है कि जब उसने इसकी शिकायत अपने पति से की तो उसने उसे नजरअंदाज कर दिया। विवाहिता का आरोप है कि इसके बाद उसके पति ने उसका हरिद्वार में एक व्यक्ति से पचास हजार में सौदा कर दिया। वह किसी तरह वहां से भागकर ससुराल पहुंची। उसका आरोप है कि ससुरालियों ने एक बार फिर उस व्यक्ति को बुलाकर उसे उसके सुपुर्द कर दिया। विवाहिता का आरोप है कि उस व्यक्ति ने हरिद्वार ले जाकर उस पर वेश्यावृत्ति करने के लिए दबाव बनाया, लेकिन वह फिर वहां से निकलकर किसी तरह अपने मायके पहुंची तथा परिजनों को घटना की जानकारी दी। विवाहिता का आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। उसके बाद उसने कोर्ट की शरण ली। कोतवाल अमरचंद शर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर विवाहिता के पति शमीम, ससुर याकूब, जेठ वसीम व शनाजुल, ताहिरा, ननद गुलशाना व ननदोई मुस्रलीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed