{"_id":"5b1032ff4f1c1bac6e8b587d","slug":"21527788287-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में घायल युवक की इजाल के दौरान ले जाते हुए मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में घायल युवक की इजाल के दौरान ले जाते हुए मौत
Updated Thu, 31 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
लक्सर।
मंगलवार को हादसे में घायल युवक की बुधवार को मौत हो गई। घायल का बिजनौर में इलाज चल रहा था। घटना मंगलवार को उस समय हुई जब वह अपनी बहन व भांजों को लेकर लक्सर आ रहा था।
बिजनौर जनपद के मंडावर थाना क्षेत्र के चाडवाला गांव निवासी 30 वर्षीय कैलाश पुत्र रामसिंह लक्सर कस्बे में कई वर्षों से जूस बेचने का काम करता था। वह लक्सर कस्बे के शिवपुरी मोहल्ले में रहता था। बताया जाता है कि मंगलवार शाम को कैलाश अपने गांव से अपनी बहन व उसके दो बच्चों को बाइक से लक्सर के लिए निकला था। वह जैसे ही गोपालपुर गांव के निकट पहुंचा तो इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही जेसीबी से उसकी मोटरसाइकिल की भिडंत हो गई। इससे कैलाश गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसकी बहन व भांजों को मामूली चोटें आई हैं। जानकारी मिलने पर परिजन कैलाश को इलाज के लिए बिजनौर अस्पताल लेकर गए। बुधवार को डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया। जहां जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन