फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   ऑटो के पंखे से उलझा दुपट्टा, महिला की मौत

ऑटो के पंखे से उलझा दुपट्टा, महिला की मौत

Thu, 01 Mar 2018 11:36 PM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
ऑटो के पंखे से उलझा दुपट्टा, महिला की मौत
भगवानपुर। ऑटो में बैठी महिला का दुपट्टा ऑटो के पंखे से उलझ गया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

अलावलपुर निवासी महिला दीपा (35) होली मनाने के लिए झबरेड़ा स्थित मायका जा रही थी। दीपा ने भगवानपुर से पुहाना के लिए एक विक्रम में सवार हुई। विक्रम में दो अन्य सवारियां भी बैठीं थी। इसलिए दीपा ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठ गई। विक्रम जैसे ही करौंदी के पास पहुंचा तो अचानक तेज आवाज के साथ दीपा का दुपट्टा विक्रम के इंजन की ओर खिंचने लगा। जब तक ड्राइवर विक्रम रोकता तब तक दीपा का गला खिंचने के बाद उसका सिर विक्रम के हैंडिल से जा टकराया। इससे महिला बेहोश हो गई। घटना के बाद विक्रम में बैठे दो अन्य सवारियों ने दूसरे वाहन से महिला को पास के ही निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक महिला दम तोड़ चुकी थी। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। सूचना पर दीपा के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। परिजनों से पुलिस से पोस्टमार्टम न कराने का आग्रह किया। उसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed