{"_id":"5c797633bdec2259c53e23df","slug":"201551463987-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों में चोरी कर लाखों की नकदी और जेवर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो घरों में चोरी कर लाखों की नकदी और जेवर चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, नारसन
क्षेत्र के खेड़ाजट गांव में चोरों ने देर रात दो घरों में घुसकर तिजोरी तोड़कर नकदी और जेवरात पर हाथ साफ किया। पीड़ित परिवारों ने मंगलौर कोतवाली तहरीर दी है।
पुलिस के अनुसार, खेड़ाजट गांव के वीरेंद्र प्रधान और धनपाल आर्य ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि देररात चोरों ने घरों में घुसकर तिजोरी को तोड़ा और करीब एक लाख रुपये और जेवर चोरी कर ले गए। उस समय परिवारों के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। सुबह घर के लोग जागे तो कमरे में सामान बिखरा देखकर उनके होश उड़ गए। पीड़ितों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने चोरों की तलाश में जंगल के रास्तों पर गश्त की लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।