फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   भैंस की खाल और गोमांस के साथ कार सवार गिरफ्तार

भैंस की खाल और गोमांस के साथ कार सवार गिरफ्तार

Sun, 25 Nov 2018 12:13 AM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
भैंस की खाल और गोमांस के साथ कार सवार गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

कार में गोवंश व भैंस की खाल और मांस के साथ एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी की कार को सीज करने के साथ मांस को मेडिकल परीक्षण के लिए लैब भेज दिया है। वहीं, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

गंगनहर कोतवाली पुलिस को शनिवार की सुबह सूचना मिली कि एक युवक कार में मांस भरकर ले जा रहा है। सूचना पाकर पुलिस टीम आरोपी की तलाश में निकली। सालियर चेक पोस्ट पर टीम को वाहनों की चेकिंग करने के लगा दिया गया। टीम को रुड़की की ओर से एक सेट्रों कार आती दिखी। पुलिस चेंकिंग देखकर आरोपियों ने कुछ दूर पहले ही कार रोकी। इसके बाद कार रुड़की की ओर चल दिए। पुलिस ने घेराबंदी कर कार रोकी और तलाशी ली तो अंदर से प्लास्टिक की बोरी से दो पशु की खाल समेत मांस मिला। पुलिस टीम कार कोतवाली ले आई। कोतवाली लाकर पुलिस ने मांस की जांच के लिए भेज दिया। वहीं, कार सवार ने अपना नाम आविद निवासी इमली रोड रुड़की बताया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि कार को सीज कर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed