{"_id":"5bf99be6bdec22419820a961","slug":"201543085030-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता मिट्टी तेल छिड़ककर आत्महत्या का प्रयास किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता मिट्टी तेल छिड़ककर आत्महत्या का प्रयास किया
Updated Sun, 25 Nov 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, पिरान कलियर
कलियर नगर पंचायत में एक नवविवाहिता ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगाने का प्रयास किया गया। मायकेवालों ने उसकी ससुराल पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस दंपति को थाने लाकर पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार, जिला सहारनपुर के धंतोली निवासी एक युवती का निकाह करीब चार माह पहले कलियर के एक युवक के साथ हुआ था। आरोप है कि दंपति के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर पत्नी ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क आग लगाकर जान देने का प्रयास किया। तभी परिवार के ही कुछ लोग पहुंचे और उसके हाथ से तेल की सीसी छीन ली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर माहौल शांत कराया। और दंपति को थाने ले गई। जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। युवती के मायकेवालों ने उसकी ससुराल पहुंचकर हंगामा किया।
वहीं, थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि दंपति के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई है। उनसे पूछताछ की जा रही है।