{"_id":"5b9ff8af867a557ff129c861","slug":"201537210543-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के ताले चोरों के हवाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहर के ताले चोरों के हवाले
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
एक ही रात तीन बंद घरों में धावा बोल चोरों ने लाखों की चोरी को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दी है। सोमवार को चोरी की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची ने जांच पड़ताल की है। तीनों पीड़ितों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
रुड़की में लंबे समय से चोर बंद घरों को निशाना बना रहे हैं। आए दिन किसी न किसी घर में सेंध लगकर चोरी के मामले सामने आ रहे हैं। बीती रविवार रात भी चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। आवास विकास कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार सैनी ने गंगनहर कोतवाली को तहरीर देकर बताया कि वह पत्नी के साथ 13 सितंबर को नोएडा गए ते। 16 सितंबर की शाम को जब वह घर लौटे तो देखा कि बाहर का ताला टूटा पड़ा है। कमरों के सभी ताले टूटे और दरवाजे खुले थे। कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। आगे वाले कमरे में रखी आलमारी का लॉकर तोड़कर चोरों ने घर के अंदर रखी हजारों की नगदी और कीमती सामान चुरा लिया। इतना ही नहीं चोरों ने घर के अंदर फ्रिज में रखी कोल्डड्रिंक की बोतल तक चोरी कर ली।
चोरों ने इसके बाद पड़ोस के एडवोकेट योगेश कुमार जैन के घर का ताला भी तोड़ा, लेकिन गनीमत रही कि उनका सामान नहीं ले गए। तीसरी घटना शास्त्री नगर की है। पुलिस को तहरीर देकर सुनील कुमार ने बताया कि वह 14 सितंबर को किसी काम से बाहर गए थे। 16 सितंबर की शाम को घर लौटे तो उनके घर का ताला भी टूटा पड़ा था और घर से कीमती सामान गायब थे। इसके अलावा घर में रखी 20 हजार की नगदी गायब थी। तहरीर मिलने के बाद सोमवार को गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार के लोगों से घटना की जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी गंगनहर प्रदीप बिष्ट का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।