फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   वंदनावन की फर्जी मार्कशीट पर हरिद्वार में असली नौकरी

वंदनावन की फर्जी मार्कशीट पर हरिद्वार में असली नौकरी

Thu, 19 Jul 2018 10:36 PM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
वंदनावन की फर्जी मार्कशीट पर हरिद्वार में असली नौकरी

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विशाल चौधरी
रुड़की। गुरुकुल वृंदावन की फर्जी मार्कशीट पर हरिद्वार में एक शिक्षक ने असली नौकरी प्राप्त कर ली। एसआईटी की जांच में शिक्षक की दसवीं की मार्कशीट फर्जी पाई गई है। इस बारे में शिक्षा निदेशालय को रिपोर्ट भेजी गई है। जिससे जिले में एक ओर फर्जी शिक्षक की संख्या में इजाफा हुआ है।
पिछले दिनों एसआईटी ने 2012 से लेकर 2016 तक के नियुक्त सभी शिक्षकों के प्रमाणपत्र मांगे थे। इसमें बहादराबाद ब्लाक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बागोवाली में तैनात शिक्षक सुशील के भी प्रमाणपत्र मांगे गए थे। एसआईटी के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार सुशील ने अपने प्रमाणपत्रों में दसवीं की मार्कशीट गुरुकुल वृंदावन मथुरा की जमा कराई थी। यह मार्कशीट जांच में फर्जी निकली है। शिक्षक सुशील कुमार ने गुरुकुल वृंदावन से दसवी व्यक्तिगत परीक्षा पास की मार्कशीट जमा कराई थी, लेकिन गुरुकुल वृंदावन के अधिकारियों का कहना है कि संस्था दसवीं व्यक्तिगत की परीक्षा नहीं कराई जाती। एसआईटी ने मामले की जांच रिपोर्ट शिक्षा निदेशालय को भेज दी है।
विज्ञापन


जांच में पाया गया है कि वृंदावन से व्यक्तिगत दसवीं की परीक्षा नहीं कराई जाती है। मार्कशीट पर हस्ताक्षर भी अपठनीय है। इससे साफ होता है कि दसवीं की मार्कशीट फर्जी है। मामले की रिपोर्ट शिक्षा निदेशालय को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्वेता चौबे, एसआईटी की जांच प्रभारी

जिले में फर्जी शिक्षकों की संख्या में इजाफा
बहादराबाद के एक ओर फर्जी शिक्षक के पकड़ में आने के बाद संख्या में इजाफा हुआ है। बहादराबाद के सुशील को मिलाकर अब तक जिले में 19 फर्जी शिक्षक पकड़ में आ चुके है।


भगवानपुर के शिक्षक पर कार्रवाई की तैयारी
जिले में एक के बाद एक फर्जी शिक्षक सामने आ रहे हैं। भगवानपुर ब्लाक के एक ओर शिक्षक की जांच लगभग पूरी हो चुकी है। जिसके बाद जल्द ही इसके खिलाफ भी कार्रवाई होनी लाजमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed