फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   दो गांव के लोगों में मारपीट, दो घायल

दो गांव के लोगों में मारपीट, दो घायल

Fri, 22 Mar 2019 11:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
दो गांव के लोगों में मारपीट, दो घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर। होली पर रंग खेलते हुए कुछ युवकों ने दूसरे गांव के किसानों के साथ मारपीट कर दी और उनके वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। हमले में दो युवक गंभीर घायल हो गए, जिन्हें रुड़की और जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घायल पक्ष की तहरीर पर चार नामजद सहित 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को होली के दिन कोतवाली क्षेत्र के सीधड़ू गांव के कुछ युवक होली खेल रहे थे। इस दौरान बसेड़ा गांव निवासी किसान कंवल सिंह और शिवपाल सिंह खेतों से काम कर घर लौट रहे थे। आरोप है कि उन्होंने सड़क पर होली खेल रहे युवकों से अपना ट्रैक्टर निकालने के लिए सड़क से हट जाने को कहा। इस बात को लेकर युवकों ने गाली गलौज शुरू कर दी। इस पर किसानों ने फोन कर अपने परिवार वालों को मौके पर बुला लिया। दोनों गांव के लोग मौके पर एकत्र होने पर तनाव की स्थिति हो गई। कुछ ही देर में बसेड़ा और सीधड़ू गांव के ग्रामीणों में मारपीट हो गई। इस मारपीट में दोनों पक्षों के जोगेंद्र पुत्र अंतराम, आलोक पुत्र कमल सिंह, विकास पुत्र फूल सिंह, शिवपाल पुत्र चुन्नीलाल, सेठी पुत्र राजपाल घायल हो गए। किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। पुलिस को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने मारपीट में घायल हुए ग्रामीणों को लक्सर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने आलोक और जोगेंद्र को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। बसेड़ा गांव के घायलों के परिवार वालों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि मामले में बॉबी पुत्र प्रेम, रामशरण पुत्र चंदर, कल्लू पुत्र समेर चंद, संजय सहित चौदह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed