फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   लोगों को मौत बांटने वाले भी नहीं बच सके कहर से

लोगों को मौत बांटने वाले भी नहीं बच सके कहर से

Sat, 09 Feb 2019 12:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
लोगों को मौत बांटने वाले भी नहीं बच सके कहर से
रुड़की। ग्रामीणों को ‘मौत का सामान’ बांटने वाले भी इसके कहर से नहीं बच पाए। स्थानीय लोगों के अनुसार, जहरीली शराब पीने से एक ऐसे व्यक्ति की भी मौत हुई है, जो कच्ची शराब बेचता है। वहीं, एक अन्य को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

जहरीली शराब के कारण बिंडुखड़क, बाल्लुपुर, नन्हेड़ा आदि गांवों के 14 लोगों की मौत हुई है। घटना के बाद आबकारी विभाग के 13 और पुलिस विभाग के चार लोगों पर भी गाज गिरी है। वहीं, अवैध शराब के काले कारोबार में लिप्त लोगों की जांच की जा रही है, लेकिन कुदरत ने कुछ लोगों को उनके किए की सजा दे दी है। बताया जा रहा है कि एक ऐसे भी व्यक्ति की मौत हुई है, जो गांव में अवैध शराब बेचता था। उसने बृहस्पतिवार को शराब बेचने के बाद खुद भी शराब पी थी। शुक्रवार को उसे सीने में दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद इसे नजदीकी चिकित्सक के पास ले जाया गया, लेकिन चिकित्सक ने उसकी हालत नाजुक देख हायर सेंटर रेफर कर दिया। उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं, एक अन्य व्यक्ति की भी हालत चिंताजनक बनी हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक, यह व्यक्ति भी अवैध शराब को संरक्षण देता था। इसे देहरादून से हायर सेंटर भेजा गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed