फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   किशोरी से बलात्कार करने के आरोपी पर मुकदमा

किशोरी से बलात्कार करने के आरोपी पर मुकदमा

Mon, 23 Apr 2018 12:08 AM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
किशोरी से बलात्कार करने के आरोपी पर मुकदमा
लक्सर। क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी के साथ बलात्कार के आरोप में चचेरे भाई को गिरफ्तार किया गया था। जांच की गई तो मामला लेनदेन का निकला।
विज्ञापन

एक गांव के एक व्यक्ति ने लक्सर कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह रामपुर (सहारनपुर) में अपनी रिश्तेदारी में एक शादी समारोह में गया हुआ था। घर पर उसकी 14 वर्षीय बेटी अकेली थी। इसी का फायदा उठाते हुए उसके चचेरे भाई ने उसके साथ तीन दिन तक बलात्कार कर लिया। कोतवाली पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर खालिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस जांच में मामला संदिग्ध लग रहा था। सूत्रों के मुताबिक किशोरी के पिता ने आरोपी से कुछ वर्ष पहले चार लाख से अधिक कर्ज लिया था। युवक लंबे समय से अपने पैसे वापस मांग रहा था। देनदारी से बचने के लिए किशोरी पक्ष के लोगों ने उस पर झूठा आरोप लगा दिया है। बताया जाता है कि घटना के वक्त आरोपी युवक अपने किसी कार्य से उत्तरकाशी गया हुआ था। कोतवाली के एसएसआई राकेश कुमार ने बताया किशोरी के कोर्ट में बयान दर्ज करने की तैयारी की जा रही है उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed