{"_id":"5cba1684bdec222dcd5aa28d","slug":"181555699332-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रातोंरात साफ कर दिया आम का बाग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रातोंरात साफ कर दिया आम का बाग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, भगवानपुर। क्षेत्र के ग्राम करौंदी के निकट आम के बाग को रातोंरात काटकर ठिकाने लगा दिया गया। हैरान करने वाली बात यह है कि पूरा बाग साफ हो गया और इसकी भनक न तो पुलिस को लगी न ही उद्यान विभाग के अधिकारियों को। आम के बाग काटने की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो उन्होंने उद्यान विभाग से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों के अनुसार, ग्राम करौंदी के निकट हाईवे पर बुधवार रात आम के बाग से लकड़ी माफिया ने बाग स्वामी से मिलीभगत कर बिना परमिशन के आम के पेड़ों को ठिकाने लगा दिया। ग्रामीणों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने मामले की शिकायत उद्यान विभाग के अधिकारी नरेश कुमार से की थी। सूचना मिलते ही नरेश कुमार मौके पर पहुंचे और काटे गए पेड़ों की जड़ों की गिनती की थी। उन्होंने बाग मालिक और ठेकेदार की जानकारी ली तो कुछ पता नहीं चल पाया था। लेकिन पुलिस में कोई शिकायत नहीं की गई थी।
इसके बाद बाग मालिक और ठेकेदार ने बृहस्पतिवार रात आम का पूरा बाग ही साफ कर डाला। बाग कटने की भनक ग्रामीणों को लगी तो उन्होंने पुलिस और उद्यान विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। साथ ही कहा कि लकड़ी माफिया आम के लगभग तीन दर्जन से अधिक बागों काटकर ठिकाने लगा चुके हैं। उधर, उद्यान विभाग के जिला प्रभारी इंद्र सिंह कुशवाहा का कहना है कि आम के बाग काटने की कोई परमिशन नहीं दी गई है। मामले की शिकायत मिली है, जिसकी जांच कराई जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।