{"_id":"5c797711bdec22739f7585f9","slug":"181551464209-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटेक छात्र ने नानी के 60 हजार रुपये चुराए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीटेक छात्र ने नानी के 60 हजार रुपये चुराए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
जिस नाती को बचपन से पाल पोषकर बड़ा किया और बीटेक की पढ़ाई के लिए भेजा, उसने अपनी नानी के ही 60 हजार रुपये चोरी कर लिए। परेशान महिला ने पुलिस क्षेत्राधिकारी से शिकायत कर पैसे वापस दिलाने की गुहार लगाई है। पुलिस ने नाती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की बात कही तो महिला का दिल पसीज गया और उसने बस पैसे दिलाने की गुहार लगाई।
पुलिस के अनुसार, रामपुर क्षेत्र में 50 वर्षीय महिला चाय की दुकान चलाकर गुजारा करती है। करीब आठ साल पहले वह अपनी बेटी के बेटे को 10-12 साल की उम्र में ही घर ले आई थी। शुक्रवार को महिला ने सीओ से शिकायत कर बताया कि उसने नाती को पढ़ा लिखाकर बड़ा किया और इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला भी दिलाया। अब वह बीटेक तृतीय वर्ष में पढ़ रहा है। आरोप है कि करीब एक महीने पूर्व महिला ने 60 हजार रुपये जोड़कर रखे थे। इसी बीच नाती की नजर उन रुपयों पर पड़ गई। मौका लगते ही उसने रकम चुरा ली और कॉलेज चला गया। काफी जोर देने पर उसने पैसे चुराने की बात कबूल ली, लेकिन अब वह रुपये नहीं लौटा रहा है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी चंदन बिष्ट ने बताया कि महिला ने अपने नाती से पैसे दिलाने की गुहार लगाई है। उसके नाती से फोन पर बात हुई है। उसने पैसे चुराने की बात स्वीकारी है. एकाध दिन में पैसे लौटाने की बात कह रहा है। उधर, पुलिस क्षेत्राधिकारी ने जब महिला से नाती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए कहा तो महिला का दिल पसीज गया। महिला ने कहा कि साहब! मुकदमा दर्ज कराकर वह अपने नाती का भविष्य खराब नहीं करना चाहती। बस आप किसी तरह उसे डांट डपटकर मेरे रुपये दिलवा दो।