{"_id":"5c17e6c3bdec22571875b04b","slug":"181545070275-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
50 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार
Updated Mon, 17 Dec 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, पिरान कलियर
पुलिस ने कलियर-धनौरी मार्ग से मुखबिर की सूचना पर 50 ग्राम स्मैक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है। आरोपियों से पकड़ी गई स्मैक की कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई जा रही है।
थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने पत्रकारों को बताया कि रविवार देर शाम एसआई मोहम्मद आमिर खान पुलिसकर्मियों के साथ कलियर क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि कलियर-धनौरी मार्ग से दो युवक कलियर में स्मैक बेचने के लिए जा रहे हैं। सूचना पर सीओ रुड़की चंदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम को मार्ग पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस टीम को देखकर दोनों युवक भागने लगे। पुलिस ने दोनों युवकों को पीछा कर पकड़ लिया। दोनों युवकों की तलाशी लेने पर उनके पास से 50 ग्राम स्मैक मिली। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम शाहनजर पुत्र गफूर और मुर्सलीन पुत्र मकसूद निवासी मोहल्ला जोहड़पार कस्बा छपार जिला मुजफ्फरनगर बताया। एसआई मोहम्मद आमिर खान ने बताया कि बरामद स्मैक की बाजार में कीमत करीब तीन लाख रुपये है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी शाहनजर पहले भी यूपी के एटा से लूट के मामले में जेल जा चुका है।