फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   बाइक सवार से मारपीट, दांत तोड़े

बाइक सवार से मारपीट, दांत तोड़े

Sat, 20 Oct 2018 12:08 AM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार से मारपीट, दांत तोड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

दुर्गा चौक के पास बाइक सवार युवक पर चार युवकों ने हमला बोल दिया। युवकों ने बाइक सवार को बुरी तरह पीटकर दो दांत भी तोड़ डाले और फरार हो गए। पीड़ित युवक ने मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इसके बाद पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित पश्चिमी अंबर तालाब निवासी अहमद कादरी बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे बाइक से घर जा रहे थे। जैसे ही वह दुर्गा चौक के पास पहुंचे तो चार युवकों ने उनकी बाइक रोकने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने बाइक नहीं रोकी। आगे जाकर युवकों से कुछ दूरी पर उन्होंने बाइक रोक दी। आरोप है कि युवक उनके पास पहुंचे और गाली गलौज कर दी। विरोध करने पर मारपीट की। इस दौरान कादिर के दो दांत टूट गए और चेहरा बुरी तरह लहूलुहान हो गया। इसके बाद युवक फरार हो गए। पीड़ित ने तत्काल कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने रात में ही उनका मेडिकल कराया। शुक्रवार को पीड़ित ने कोतवाली में मारपीट करने वाले युवकों के खिलाफ तहरीर दी। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी एवं एसएसआई रणजीत सिंह तोमर ने बताया कि युवकों से मामले की जानकारी ली जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed