{"_id":"5bc0f451bdec22699072b589","slug":"181539372113-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी में महिला की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईआईटी में महिला की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में मौत
Updated Sat, 13 Oct 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
आईआईटी रुड़की में एक रिश्तेदार के घर आए सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पत्नी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। देर रात को महिला के पति ने पुलिस को जानकारी दी। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बृहसपतिवार की देर रात को सिविल लाइंस पुलिस को रामाकृष्णा निवासी फ्लैट नंबर छह, साईं कृपा संदेश, बंगलुरू ने सूचना दी कि उसकी पत्नी एमबी लक्ष्मी देवी (28) की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। रामाकृष्णा ने पुलिस को बताया कि वह बंगलुरू में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। उसका भाई सुनील कुमार आईआईटी रुड़की में प्रोफेसर है। प्रो. सुनील को आईआईटी परिसर स्थित कालोनी में आवास मिला है। रामाकृष्णा ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ अपने भाई के यहां आए थे। उसकी देर शाम अचानक तबीयत खराब हो गई। उसकी पत्नी अचान अचेत होकर गिर गई, जिसे तत्काल इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, सूचना पाकर सिविल लाइंस पुलिस अस्पताल पहुंच गई। जहां पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
कोतवाली प्रभारी अमरजीत ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। कोतवाल ने बताया कि महिला की शादी तीन साल पहले सॉफटवेयर इंजीनियर रामाकृष्णा के साथ हुई थी, जिनका करीब दो साल का बच्चा भी है।