फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   नई नवेली दुल्हन नकदी व जेवर लेकर फरार

नई नवेली दुल्हन नकदी व जेवर लेकर फरार

Thu, 23 Aug 2018 12:05 AM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
नई नवेली दुल्हन नकदी व जेवर लेकर फरार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रुड़की। शादी के तीन माह बाद ही नवविवाहिता ससुराल से हजारों की नगदी और लाखों के जेवर लेकर फरार हो गई। उसका मोबाइल भी बंद है। युवक ने कोतवाली में तहरीर देकर पत्नी की बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर उसकी तलाश कर रही है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कालोनी निवासी युवक की तीन माह पहले सहारनपुर निवासी युवती से शादी हुई थी। शादी के तुरंत बाद ही वह अलग रहने की बात कहने लगी। ससुरालियों के इनकार करने पर उसने झगड़ा करना शुरू कर दिया। इसी बीच ससुराल के लोग के किसी काम से रिश्तेदारी में गए हुए थे। मौका पाकर नवविवाहिता घर में रखी 40 हजार रुपये व लाखों के जेवर लेकर फरार हो गई। पति ने उसके मोबाइल पर कॉल की तो उसका नंबर बंद आया। युवक ने ससुराल में जानकारी ली तो वह वहां भी नहीं थी। युवक ने कोतवाली पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। साथ ही पत्नी पर नगदी व जेवर लेकर फरार होने का आरोप लगाते हुए उसकी बरामदगी की मांग की। इंस्पेक्टर कमल कुमार लुंठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


फोटो लेने पर मुंशी ने लताड़ा
पत्नी के खिलाफ तहरीर लेकर आया युवक कोतवाली में मुंशी पर मुकदमा दर्ज करने का दबाव बनाने लगा। इतना ही नहीं मोबाइल पर एक कथित पत्रकार से बात करवाकर धमकी देने लगा। मुंशी ने इंस्पेक्टर से मिलने की बात कही तो वह मोबाइल से फोटो लेने लगा। इस पर मुंशी ने उसे जमकर लताड़ लगाई। मुंशी की लताड़ लगते ही युवक उलटे पांव वहां से दौड़ खड़ा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed