फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   बाइक सवार ने दुकानदार से मारपीट कर पांच हजार लूटे

बाइक सवार ने दुकानदार से मारपीट कर पांच हजार लूटे

Mon, 06 Aug 2018 01:04 AM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार ने दुकानदार से मारपीट कर पांच हजार लूटे
रुड़की। दिनदहाड़े एक बाइक सवार ने चाय के दुकानदार मारपीट कर पांच हजार रुपये लूट लिए। युवक के शोर मचाने पर बाइक सवार मौके से फरार हो गए। पीड़ित दुकानदार ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी बाइक सवार की आसपास तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पुरानी तहसील निवासी शुभम की सिविल लाइंस स्थित नहर की पटरी पर चाय की दुकान है। रविवार दोपहर शुभम के पिता घर खाना खाने चले गए। वह दुकान पर था। आरोप है कि दोपहर करीब दो बजे एक बाइक सवार युवक दुकान पर पहुंचा। शुभम को अकेला देखकर जबर्दस्ती उसकी जेब से रुपये निकालने लगा। शुभम ने विरोध किया तो उसने मारपीट कर उसकी जेब से करीब पांच हजार रुपये निकाल लिए। शोर मचाने पर आरोपी युवक बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। शुभम ने फोन कर अपने पिता को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पिता-पुत्र कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। शिकायत मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक सवार की आसपास तलाश की। पता चला कि युवक भी पुरानी तहसील क्षेत्र का ही रहने वाला है। पुलिस आरोपी युवक के घर पहुंची, लेकिन वह घर पर नहीं मिला। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed