फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   प्रीती हत्याकांड मे शामिल रहे तीसरे आरोपी को पुलिस ने दबोचा

प्रीती हत्याकांड मे शामिल रहे तीसरे आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Thu, 31 May 2018 11:15 PM IST
Updated Thu, 31 May 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
प्रीती हत्याकांड मे शामिल रहे तीसरे आरोपी को पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खानपुर।
अब्दीपुर गांव में दो भाइयों की ओर से अपनी बहन प्रीति की धारदार हथियार से हमला कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने तीसरे आरोपी को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

खानपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी नेपाल सिंह की पुत्री प्रीति ने तीन वर्ष पहले पड़ोसी गांव धर्मुपुर निवासी युवक बृजमोहन से प्रेम विवाह कर लिया। प्रीति का अपने मायके आना- जाना नही था। 17 मई की शाम को प्रीति की मौसी उसे लेकर उसके मामा संतरपाल के घर अब्दीपुर गांव पहुंची थी। अगले दिन 18 मई को मामा के घर पर प्रीति के दो भाइयों कुलदीप व अरुण ने कुल्हाड़ी व फावड़े से काटकर उसकी हत्या कर दी थी। इस मामले में प्रीति के पति बृजमोहन की ओर से कुलदीप व अरुण के साथ ही अब्दीपुर निवासी उसके मामा के बेटे राहुल सहित सात लोगों के खिलाफ खानपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने घटना के अगले दिन ही प्रीति के सगे भाई कुलदीप व अरुण को गिरफ्तार कर लिया था। इसी मामले मे पुलिस ने प्रीति की अब्दीपुर गांव मे जानकारी देने वाले उसके मामा के बेटे राहुल पुत्र नानू को भी गिरफ्तार कर लिया है। खानपुर के थानाध्यक्ष भगवानमेहर ने इसकी पुष्टि की। बृहस्पतिवार को पुलिस ने राहुल को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed